फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bank ban on accounts of one thousand farmers, created panic

एक हजार किसानों के खातों पर बैंक की रोक, मची खलबली

Fri, 12 Nov 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bank ban on accounts of one thousand farmers, created panic
गोंडा। उमरीबेगमगंज के प्रथमा यूपी बैंक ने किसानों को संकट में डाल दिया। उनके चालू खाते पर जमा निकासी पर रोक लगा दी है। बैंक प्रबंधक की ओर किसानों के केसीसी खातों को चालू बैंक खातों से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इससे करीब एक हजार किसानों के चालू खातों से निकासी पर रोक लग गई है। किसानों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और चालू खाते से रोक हटाने की मांग की है। बैंक की इस कार्रवाई के बारे में लोगों ने कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

जिले के उमरीबेगम गंज में किसानों ने बैंक मैनेजर पर मनमानी का आरोप लगाया। आरोप है कि मैनेजर ने 1000 केसीसी खातों पर रोक लगा दी। इससे जोताई-बोवाई के समय में किसानों की किसानी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर ने खाते पर रोक लगने से किसानों ने बैंक मैनेजर के खिलाफ नाराजगी जताई और बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया। ऐसे समय में उनके खाते पर रोक लग जाने से किसान काफी परेशान हैं।
वही बैंक मैनेजर वरिंदर प्रताप का कहना है पहले किसान पुराना कर्ज जमा करें। इसके बाद ही उन्हें निकासी की अनुमति दी जा सकती है। वहीं किसानों का कहना है कि एक वर्ष से गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है और इस वर्ष अत्याधिक बरसात से उनकी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। जिसके चलते वे कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। खाते पर रोक के चलते उनकी किसानी प्रभावित हो रही है, जिससे भुखमरी की स्थिति हो जाएगी।
किसानों ने बैंक मैनेजर पर बिचौलियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बैंक में बाहरी लोग मैनेजर से मिलकर ऐसा करा रहे हैं। शासन से किसानों के खातों पर रोक लगाने के जैसा कोई आदेश नही है। इसके बाद भी किसानों को परेशान किया जा रहा है और फिर बिचौलियों की ओर से किसानों को उलझाया जा रहा है।

जिससे वह मिलीभगत करके अपनी रोक हटवा लें। वहीं बैंक का दावा है कि केसीसी से रुपये निकालने के बाद जमा नहीं किया जा रहा है। इससे यह कार्रवाई करनी पड़ी है, कुछ ही लोग हैं जो कर्ज समय से जमा नही करते हैं। कई तो दो- दो सालों से जमा नही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed