फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ban on leave of 10 thousand teachers and workers

10 हजार शिक्षकों व कर्मियों की छुट्टी पर रोक

Tue, 17 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ban on leave of 10 thousand teachers and workers
गोंडा में प्रेरण एप के विरोध में मशाल जुलूस निकालते शिक्षक। - फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के साथ ही शिक्षामित्र, अनुदेशक, अनुचरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने प्रेरणा एप को डाउनलोड करने पर ही ऑनलाइन अवकाश ही दिए जाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा ऑफलाइन अवकाश की स्वीकृति तत्काल रोक दी है। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि अब प्रसूता, चाइल्ड केयर लीव, चिकित्सीय अवकाश ऑनलाइन ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था प्रेरणा एप में ही दी गई है। माना जा रहा है कि प्रेरणा एप के विरोध को देखते हुए डाउनलोड कराने के लिए यह आदेश जारी हुआ है। ऑफलाइन छुट्टियों पर रोक लगने से शिक्षक समेत करीब 10 हजार कर्मियों को अब अवकाश नहीं मिल सकेगा। इससे शिक्षकों में आक्रोश और बढ़ गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रेरणा एप का विरोध किया और पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि अब अवकाश ऑनलाइन आवेदन का ही स्वीकृत करें। इसमें प्रसूता अवकाश भी शामिल है, इससे महिलाओं की समस्या बढ़ गई है। चाइल्ड केयर लीव तो पहले ही आसान नहीं थी अब बिना प्रेरणा एप के आवेदन पर विचार ही न करने के आदेश से महिला शिक्षकों को अपने बच्चों की चिंता छोड़नी ही पड़ेगी। पहले एप डाउनलोड करें फिर अवकाश की मांग करें। इस आदेश के दायरे में 8 हजार के करीब शिक्षकों के साथ ही 3 हजार के करीब शिक्षामित्र और 600 के करीब अनुदेशकों के साथ ही 210 अनुचर भी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में महिला शिक्षकों को भी कोई ढील नहीं दी गई है, वह भी तब जब प्रसूता अवकाश उनके नैसर्गिक हक के दायरे में आता है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने आम्बेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया और प्रेरणा एप का विरोध जताया। मांग उठाई कि एप की व्यवस्था समाप्त की जाए। उधर विभाग हर हाल में प्रेरणा एप को डाउनलोड़ कराने पर जोर दे रहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने तो आकस्मिक अवकाश पर ही कैंची चलानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed