{"_id":"56df132a4f1c1b73768b458d","slug":"balrampur-sp-mlas-jagram-are-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त हों बलरामपुर के सपा विधायक जगराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त हों बलरामपुर के सपा विधायक जगराम
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम यादव हत्याकांड को लेकर जनसंगठनाें में आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिवक्ताओं व भाजपाइयों ने बलरामपुर के सदर विधायक जगराम पासवान को बर्खास्त करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह को सौंपा।
बलरामपुर सदर के सपा विधायक जगराम पासवान के परिवारीजनों की करतूत से जनसंगठनों में आक्रोश है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने छह सूत्री ज्ञापन एडीएम त्रिलोकी सिंह को सौंपा।
राज्यपाल को संबोधित दिए ज्ञापन में पिछड़ी जाति के गरीब परिवार का सहारा छीनने वाले सपा विधायक जगराम पासवान व उनके भाइयों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें कहा गया कि बलरामपुर के सपा विधायक जगराम पासवान को बर्खास्त किया जाए, साथ ही विधायक के परिवारीजनों पर दर्ज मुकदमे की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।
विज्ञापन
जयराम की पत्नी के जीवनयापन के लिए 50 लाख रुपये का मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलाई जाए। उन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए, जिन्होंने अब तक विधायक के परिवारीजनों की करतूत पर लीपापोती की है।
साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही जयराम यादव की पत्नी व ग्रामीणों की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सूर्य नारायण तिवारी, घनश्याम पांडेय, केके मिश्र, वीके तिवारी, केके श्रीवास्तव, मनमोहन मिश्र, राजा बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।