फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Balpur and Police Line team won the match

Gonda News: बालपुर व पुलिस लाइन की टीम ने जीता मैच

Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Balpur and Police Line team won the match
बालपुर (गोंडा)। बालपुर पुलिस चौकी मैदान में लांसनायक सुनील कुमार तिवारी के स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले हुए। इनमें बालपुर व पुलिस लाइन की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मैच बालपुर तिरंगा क्रिकेट क्लब तथा मुख्तारगंज मैजापुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुख्तारगंज मैजापुर ने निर्धारित 10 ओवर में 217 रन बनाए। जवाब में बालपुर तिरंगा क्रिकेट क्लब की टीम ने तीन विकट खोकर नौवें ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच पुलिस लाइन व बालपुर तिरंगा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पुलिस लाइन की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 192 रन का लक्ष्य रखा। बालपुर तिरंगा क्रिकेट टीम 180 रन ही बना सकी। पुलिस लाइन की टीम ने 13 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राज को घोषित किया गया। इस दौरान अशोक तिवारी, सागर तिवारी, सूरज यादव, शनि सिंह, आजाद राइनी, मोनू पांडेय, शिवम, राजकुमार दूबे, संगम लाल मोदनवाल, अली हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed