फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bahraich got the status of the Board, Arif became SE

बहराइच को मिला मंडल का दर्जा, आरिफ बने एसई

Thu, 17 Sep 2015 11:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
देवीपाटन के मंडल मुख्यालय गोंडा में वितरण खंड का जोन कार्यालय अब से डेढ़ साल पहले खोला गया था। जोन कार्यालय खुलने के बाद एक एसई (मुख्य अभियंता) की पोस्टिंग गोंडा मुख्यालय पर तो दूसरे की पोस्टिंग बहराइच जिले में होनी थी। जबकि मुख्य अभियंता को गोंडा में बैठकर चार जिलों में चलने वाले बिजली के कार्यों पर नजर रखनी थी।
विज्ञापन


 इसमें से गोंडा में तैनात एसई (अधीक्षण अभियंता) हर्ष मुंशी को साल भर पहले मुख्य अभियंता का चार्ज दे दिया गया था। जो अभी कुछ दिनों पहले पदोन्नति पाकर मुख्य अभियंता बन गए हैं। हालांकि अभी भी वह पहले की तरह अधीक्षण अभियंता पद का काम देख रहे हैं।
विज्ञापन


    वहीं बुधवार की रात पावर कॉर्पोरेशन से बहराइच में अधीक्षण अभियंता पद का काम देखने के लिए वहां के अधिशाषी अभियंता मो. आरिफ को अधीक्षण अभियंता पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अब से बहराइच के साथ श्रावस्ती जिले में चलने वाले बिजली संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि मुख्य अभियंता चारों जिलों में चलने वाले बिजली संबंधी कार्यों के अतिरिक्त गोंडा व बलरामपुर में बतौर अधीक्षण अभियंता दो जिलों काम देखेंगे।


मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें एक पत्र बुधवार की रात ही प्राप्त हुआ है। प्रबंध निदेशक के आदेश से आए पत्र का अनुपालन कराने के लिए वहां के एक्सईएन को एसई का काम हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed