फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Babita is making women aware about filariasis

Gonda News: महिलाओं को फाइलेरिया के प्रति जागरूक कर रहीं बबिता

Thu, 21 Aug 2025 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Babita is making women aware about filariasis
बेलसर में महिलाओं को जागरूक करतीं बबिता सिंह। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग - फोटो : कटान की चपेट में कंपोजिट स्कूल।
गोंडा। देश सेवा का जज्बा लिए सेना में भर्ती की तैयारी कर रही बबिता सिंह के कदमों को फाइलेरिया नामक बीमारी ने रोक दिया। मात्र 20 साल की आयु में बीमारी ने उनके सपनों को तोड़ दिया। मनरेगा में सोशल ऑडीटर बबिता अपनी आपबीती सुनाकर अन्य महिलाओं को फाइलेरिया से बचाव के तरीके बता रही हैं।
विज्ञापन




बेलसर विकासखंड के भमैचा निवासी बबिता सिंह ने बताया कि उन्होंने दो विषयों से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बचपन से सपना था कि सेना में जाकर देश की सेवा करेंगी। लेकिन 20 वर्ष की आयु में ही उन्हें पैरों में सूजन व दर्द की समस्या होने लगी। जांच कराने पर फाइलेरिया की पुष्टि हुई। इलाज में लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद कोई आराम नहीं मिला। सरकारी अस्पताल से दवा व किट के सहारे बीमारी के प्रभाव को कम करते हुए अपनी जिंदगी जी रही हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इस समय मनरेगा में सोशल ऑडिटर के पद पर तैनात हैं। गांव में ऑडिट करने जाते समय एक विशेष जागरूकता शिविर भी लगाती हैं। जिनमें महिलाओं को फाइलेरिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब तक 600 महिलाओं को जागरूक कर चुकी है। उनकी पहल पर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा व एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने उन्हें सम्मानित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed