{"_id":"644ffdd2754e8dbeda0ad837","slug":"baba-ramdevs-conspiracy-to-trap-me-brij-bhushan-gonda-news-c-13-1-212536-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे फंसाने में बाबा रामदेव की साजिश : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे फंसाने में बाबा रामदेव की साजिश : बृजभूषण
Mon, 01 May 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 01 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को ‘अमर उजाला’ से विशेष वार्ता में दावा किया कि बाबा रामदेव हमें पूरी तरह खत्म कर देना चाहता है। ये सब उसी की साजिश है। ये लोग सौ-दो सौ करोड़ का पैकेज तय करके प्लानिंग के साथ दोबारा मैदान में उतरे हैं। ये स्वयंभू स्वदेशी उद्योगपति नकली व मिलावटी उत्पाद बेचकर ऋषि पतंजलि का नाम भुना रहा है, हमने इसका प्रतिवाद किया था।
बृजभूषण ने कहा- दिल्ली पुलिस के यहां आने की नौबत ही नहीं आएगी। हमें अभी केवल कनॉट-प्लेस थाने में एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली है। न कोई नोटिस तामील हुआ और न ही किसी ने फोन कर बयान के लिए तलब किया है।
बृजभूषण बोले- देश के कानून में कोई भी किसी मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र है। दिल्ली पुलिस आईपीसी और सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करेगी। हमने किसी से सिफारिश नहीं की है। आगे की क्या प्रक्रिया चल रही है, जानने की कोशिश भी नहीं की। पहले भी कहा है कि हमको आप बाहुबली कहें या दबंग लेकिन बृजभूषण बलात्कारी कतई नहीं हो सकता।
विज्ञापन
राजनीतिक साजिश के सवाल पर बृजभूषण बोले- कांग्रेस और उनके लग्गू-भग्गू छोटे दलों ने हमारे नाम को आगे करके भाजपा को बदनाम करने की गहरी साजिश रची है। पहले कई बार उनकी कोशिश बेकार हो गई। अब फिर निशाना बना रहे हैं।