फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ayodhya's border sealed from today on Deep festival

दीप पर्व को लेकर आज से अयोध्या की सीमा सील

Tue, 10 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's border sealed from today on Deep festival
नवाबगंज (गोंडा)। अयोध्या में दीप उत्सव में लोगों को आवागमन में कोई बाधा न पहुंचे, इसके लिए बुधवार से कटरा से अयोध्या जाने वाले पुराने रास्ते को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने सिर्फ अयोध्या वासियों को आने-जाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार के संग मंगलवार को जनपद की अयोध्या सीमा से जुड़े शिवदयालगंज का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। पुलिस अधीक्षक ने लकड़ मंडी चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव को मंगलवार से सीमा सील करने के निर्देश दिए हैं। वे अयोध्या में होने वाले दीप उत्सव की तैयारी के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शिवदयालगंज पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने अयोध्या, कटरा, पुराना पुल, लोलपुर हाईवे, अंडरपास परसापुर रोड, रेलवे व कटरा शिवदयालगंज तिराहे का निरीक्षण किया। इसके बाद मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही सीमा सील करने के निर्देश दिए। जिससे अयोध्या में बाहरी लोगों को प्रवेश न हो सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दीप उत्सव के दौरान सुरक्षा व आवागमन बेहतर रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed