फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ayodhya route will be reserved for Kanwar Yatra

Gonda News: अयोध्या मार्ग कांवड़ यात्रा के लिए रहेगा रिजर्व

Wed, 31 Jul 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 31 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya route will be reserved for Kanwar Yatra
नवाबगंज (गोंडा)। पवित्र श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लिया। अयोध्या व जिले में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। श्रावण मास में कांवड़ियों की आमद होने लगी है। पुलिस अधीक्षक ने कटरा शिवदयालगंज तिराहे से अयोध्या एवं बस्ती मार्ग पर तैयारियों को परखा। उन्होंने सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी बरतने और यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह से तैयारियों की जानकारी की। बस्ती जनपद की सीमा से इस्माइलपुर होकर अयोध्या जाने वाला राज्यमार्ग केवल कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए रिजर्व रखा गया है। देर शाम कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या तक जाने वाले पुराने रास्ते पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध है। कटी तिराहे से अयोध्या की तरफ जाने वाले चारपहिया वाहनों को किशुनदासपुर-कटरा मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed