फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Awadh Kesari Sena raised questions on the role of two constables

Gonda News: अवध केसरी सेना ने दो सिपाहियों की भूमिका पर उठाए सवाल

Wed, 24 Jul 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 24 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Awadh Kesari Sena raised questions on the role of two constables
गोंडा। अवध केसरी सेना के पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर ओमप्रकाश हत्याकांड में दो सिपाहियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। दोनों सिपाहियों को हटाने के साथ ही 25 जुलाई तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अवध केसरी सेना के प्रमुख नीरज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसपी विनीत जायसवाल से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने परसपुर थाने के सिपाही राघवेंद्र शाही व वीरेंद्र कुमार मौर्य की हत्याकांड में भूमिका संदिग्ध बताते हुए सवाल उठाए। दोनों सिपाहियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा 25 जुलाई तक आरोपियों की गिरफ्तारी व मुकदमे की पैरवी के लिए पीड़ित परिवार व गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। एसपी ने उक्त मांगों पर आश्वासन दिया है। एसपी से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, नील ठाकुर, सूरज उपाध्याय, संतोष सिंह, अखंड प्रताप सिंह, रामनरेश पांडेय, आलोक कुमार सिन्हा, अमरीश पांडेय व सुनील यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed