{"_id":"5f6376738ebc3e9d9b47cd82","slug":"attack-on-drain-dispute-gonda-news-lko540531194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली विवाद को लेकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली विवाद को लेकर हमला
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। बसवारी गांव में नाली के विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पर लाठी-डंडा व फावड़ा से हमला कर दिया। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गयीं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के जिगना चौकी के अंतर्गत बसवारी गांव निवासी विजय सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह ने कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की सुबह विपक्षी जगदंबा सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अशीष प्रताप सिंह नाली के विवाद को लेकर लाठी-डंडा व फावड़ा से पीड़ित के घर धावा बोलकर महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें मां उत्तरी सिंह(72), भतीजी रंजना सिंह(30) व चचेरी बहन गोल्डी सिंह(22) घायल हो गईं।
हल्ला गोहर सुनकर गांव वाले दौड़े तब विपक्षीगण जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गये। घायल अवस्था में सभी को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल मां उत्तरी देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार नाली विवाद का मामला बीते एक साल से न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने उक्त पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।