{"_id":"5f0c91138ebc3e63980adf26","slug":"attack-in-land-dispute-three-injured-including-father-and-son-gonda-news-lko530591371","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दलित परिवार पर हमला, पिता-पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में दलित परिवार पर हमला, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर (गोंडा)। लोनावा दरगाह गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दलित परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमे पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ थाना खरगूपुर में मारपीट, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोनावा दरगाह के रहने वाले वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि उसका इसी गांव के रहने वाले किशोर से भूमि का विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी को लेकर सोमवार की सुबह किशोर, भगवान, हरिद्वार व रामगोविंद ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल दिया। जिसमें वीरेन्द्र सोनकर 30, उसके पिता मंहगू (60), व बहू घेना देवी (24) पत्नी सुरेंद्र सोनकर घायल हो गईं। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। जहां से नाजुक हालत में चिकित्सक ने मंहगू व वीरेन्द्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में किशोर, भगवान, हरिद्वार व रामगोविंद के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।