{"_id":"68a4be8c4f8ab257d00d03e4","slug":"assistant-personnel-officer-removed-for-keeping-canteen-items-gonda-news-c-100-1-slko1028-142506-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कैंटीन का सामान रखने पर हटाए गए सहायक कार्मिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कैंटीन का सामान रखने पर हटाए गए सहायक कार्मिक अधिकारी
Tue, 19 Aug 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे की कैंटीन का सामान पर्सनल विभाग में रखने के मामले में उच्चाधिकारियों ने सहायक कार्मिक अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव को हटा दिया है। उनके स्थान पर रंजीत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मामले में कैंटीन मैनेजर तेज बहादुर सिंह को कड़ी फटकार लगाई गई है।
रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने 14 अगस्त को कैंटीन का निरीक्षण किया था। इस दौरान पता चला कि कैंटीन के नाम पर खरीदे गए कई सामान पर्सनल विभाग के कर्मचारी अपने पास रखे हैं। मामले में कैंटीन प्रबंधक को डीआरएम कार्यालय में तलब किया गया था। जहां उच्चाधिकारियों उनसे पूछताछ की।
कैंटीन के कर्मचारियों के मुताबिक बीते 16 जुलाई को बिक्री के एक लाख रुपये संयुक्त कार्यालय स्थित पर्सनल ऑफिस में जमा किए गए थे। इसी रकम से पर्सनल विभाग में उच्चाधिकारी का निर्देश बताकर पांच छोटी कुर्सी, एक बड़ी कुर्सी, एक अलमारी व वाटर कूलर खरीदा गया। इसमें से केवल वाटर कूलर ही कैंटीन को दिया गया। अन्य सामान पर्सनल विभाग के कर्मचारी एक महीने से अपने दफ्तर में रखकर उपयोग कर रहे थे। जबकि इसे कैंटीन में होना चाहिए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव ने गड़बड़ी मानते हुए कार्रवाई की है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने व बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया है।