फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Asia's largest ethanol plant to be built with 400 crores

यूपी : 400 करोड़ से बनेगा एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट, चीनी नहीं अब सिर्फ एथेनॉल ही बनाएगी मैजापुर चीनी मिल

Sun, 03 Oct 2021 10:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो रमेश मिश्र, अमर उजाला, ब
रमेश मिश्र, अमर उजाला, ब Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 10:25 AM IST
सार

इस प्लांट से 400 किलो लीटर एथेनॉल प्रतिदिन बनाया जायेगा। तैयार एथेनॉल का 20 प्रतिशत डीजल व पेट्रोल में मिलाकर कच्चे तेल के आयात को कम किया जाएगा।

विज्ञापन
Asia's largest ethanol plant to be built with 400 crores
चीनी मिल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार सौ करोड़ की लागत से मैजापुर शुगर मिल में एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट लगेगा। इस कार्ययोजना को अमल में लाने की कवायद तेज हो गयी है। प्लांट लगाने के लिए मिल संचालकों ने किसानों से मंहगी दर पर जमीन खरीदकर कर बाउंड्रीवाल बनाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इस प्लांट से 400 किलो लीटर एथेनॉल प्रतिदिन बनाया जायेगा। तैयार एथेनॉल का 20 प्रतिशत डीजल व पेट्रोल में मिलाकर कच्चे तेल के आयात को कम किया जाएगा। इस प्लांट का उत्पादन शुरू होने से क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार पाने का अवसर भी मिलेगा। मिल प्रबंधन ने अगले साल पेराई सत्र 2022-23 में चीनी नहीं बनाने का निर्णय लिया है। एथेनॉल का उत्पाद शुरू हो जाने से मिल को काफी लाभ होगा। डीजल व पेट्रोल की कीमत अधिक होने से मिल को अधिक लाभ की उम्मीद है।
विज्ञापन


चीनी मिल के आसपास किसानों को भी इस प्लांट के लगने की कार्य योजना से काफी लाभ होगा है। क्षेत्रीय किसान असद खान व अवधेश तिवारी ने बताया कि प्लॉट के लगाने के लिए मिल प्रबंधन ने किसानों की जमीन मौजूदा रेट से तीन गुना अधिक दाम में खरीदी है। इससे किसानों में उत्साह है। इस प्लांट के लगने से किसानों की मुश्किलें बहुत हद तक कम हो जाएंगी। वह अपने गन्ने को आसानी से मिलों को बेंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल गन्ने के रस से चीनी बनाती थी, लेकिन अब उस रस को सीधे एथेनॉल बनाने में प्रयोग किया जायेगा। तैयार एथेनॉल को पेट्रोल व डीजल में मिला कर पेट्रोलियम पदार्थों के आयात को कम कर विदेशी मुद्रा के भंडार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। किसान अपने गन्ने का भुगतान समय से पा सकेंगे। देश में अभी तक केवल 5 प्रतिशत एथेनॉल पेट्रोल व डीजल में मिलाया जा रहा है क्योंकि मांग के अनुरूप एथेनॉल तेल कंपनियों को नहीं मिल पा रहा। देश की पहली एथेनॉल से चलने वाली बाइक टी वी एस कंपनी ने बनाई है इस बाइक में पेट्रोल डीजल नही बल्कि एथेनॉल फ्यूल का उपयोग होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed