फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ashutosh became a judge in the first attempt

Gonda News: प्रथम प्रयास में ही जज बने आशुतोष

Wed, 03 Sep 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh became a judge in the first attempt
आशुतोष कुमार मिश्रा 
रुपईडीह। जानकी नगर निवासी सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. जेएल मिश्र के बड़े पुत्र आशुतोष कुमार मिश्र ने प्रथम प्रयास में ही झारखंड में जिला जज के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। आशुतोष ने आईआईटी धनबाद से इंजीनियरिंग करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल करके सर्वोच्च न्यायालय में वकालत शुरू की। कई सरकारी व निजी कंपनियों के विधिक सलाहकार रहे। प्रथम प्रयास में ही उन्होंने उच्चतर न्यायपालिका परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की है। आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पत्नी और बच्चों को दिया है। उनके छोटे भाई अजीत कुमार मिश्र फरीदाबाद में रीजनल कमिश्नर हैं। बहन मीनाक्षी प्रतापगढ़ में चिकित्सक तथा रश्मि दिल्ली में इंजीनियर हैं। आशुतोष की सफलता पर भाजपा विधायक बावन सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशा मिश्रा, राजकुमारी, देवेंद्र नाथ मिश्र, राघवेंद्र नाथ मिश्र, जितेंद्र नाथ मिश्र, लालबाबू मिश्र, प्रफुल्ल मिश्र, वासुदेव प्रसाद, अर्जुन चतुर्वेदी, तिलक सिंह, रामकरन चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी, अनुराग मिश्र, दुर्गेश, अशोक नारायण शुक्ल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed