फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ashok's sister arrested in triple murder case, account seized

तिहरे हत्याकांड में आरोपी अशोक की बहन गिरफ्तार, खाता सीज

Wed, 01 Dec 2021 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Ashok's sister arrested in triple murder case, account seized
गोंडा। शहर के गल्लामंडी रोड स्थित शिवनगर में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी अशोक कुमार की बहन को पुलिस ने हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। अशोक ने बहन के खाते में दो लाख जमा किए थे। पुलिस का कहना है कि हत्या की साजिश में अशोक की बहन के शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने अशोक के बहन के खाते का सीज कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के गल्लामंडी रोड पर स्थित शिवनगर के रहने वाले देवी प्रसाद उनकी पत्नी पार्वती, बेटी शिंपा की 24 नवंबर की देर शाम तलवार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में देवी प्रसाद की छोटी बेटी शिंपा बची थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्नाव के रहने वाले अशोक कुमार के खिलाफ जो गोंडा रेलवे में ट्रैकमैन है के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। बाद में हत्या की साजिश के आरोप में आरोपी अशोक के साथी रेलवे के ट्रैकमैन शत्रुघ्न को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि विवेचना के दौरान प्रकाश में आई आरोपी अशोक की बहन अनीता निवासी ग्राम गुलरिहा थाना बिहार जनपद उन्नाव के मोबाइल फोन के सीडीआर की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि अनीता की काफी लंबी-लंबी अवधि तक आरोपी अशोक से बात हुई है।
अनीता के के बैंक एकाउंट व अन्य प्रपत्रों की जांच से पता चला कि तिहरे हत्याकांड के पूर्व तकरीबन 15 दिनो के अंदर अशोक ने विभिन्न तिथियों में अनीता के खाते में दो लाख रुपये भेजा है।
इसलिए अनीता के खाते को सीज करा दिया गया है। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान अनीता के हत्या की साजिश में शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अनीता ने बताया कि वह आरोपी अशोक कुमार की सगी बहन है। एसपी के मुुताबिक अनीता ने बताया कि अशोक कुमार ने जिस लड़की की हत्या की है, उस लड़की से वह बहुत प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की व उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया था।

इससे वह काफी परेशान रहता था। उसने लड़की व उसके पूरे परिवार की हत्या करने की बात बताई थी, जिसकी प्लानिंग वह काफी दिनों से कर रहा था। एसपी ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ ही अन्य पुलिस टीमें सम्भावित ठिकानों पर छापा मार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed