{"_id":"5f5119718ebc3e338c63808f","slug":"ashala-factory-busted-one-arrested-gonda-news-lko538288392","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
गोंडा के कटरा बाजार में थाने में अवैध असलहा फैक्टरी से बरामद असलहे।
- फोटो : GONDA
रूपईडीह (गोंडा)। थाना कटरा बाजार की पुलिस ने गुरुवार को अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा बनाने वाले उपकरणों के साथ तीन अदद देशी तमंचा सहित विभिन्न सामान बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के नारायनपुर कला गांव में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चहलवा मौजा नारायनपुर कला निवासी अली अहमद पतहिलया बाबा स्थान के पूरब स्थित बाग से असलहा बना रहा है। जो शातिर अपराधी है। जिस पर इंस्पेक्टर एसके सिंह ने मय हमराही वरिष्ठ उप निरीक्षक ब्रम्हानन्द सिंह, उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह, आरक्षी बीपी कुमार, दिनेश चौहान, गौरव सिंह तथा सुनील विश्वकर्मा ने दबिश दी। मौके पर अली अहमद असलहा बनाता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने दौड़ाकर धर दबोचा। जिसके कब्जे से तीन अदद देशी तमंचा 12 बोर, एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, छह अदद नाल, कारतूस जिंदा 12 बोर दो अदद, कारतूस खोखा 12 बोर चार अदद, कारतूस जिंदा 315 बोर एक अदद, कारतूस खोखा 315 बोर एक अदद बरामद किया गया।
प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि मुखबिर के अनुसार बुधवार को रात्रि लगभग 2:30 बजे मुखबिर की सूचना पर चौराहे के आगे बाबा स्थान के बाग में एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहा का निर्माण किया जा रहा है।अली अहमद निवासी चहलवा मौजा नरायनपुर कलां मौके पर अवैध असलहा निर्माण करते बुधवार की रात्रि 2:30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से निर्मित अवैध असलहा कारतूस बरामद किया गया। अली अहमद ने पूछताछ में यह भी बताया कि अभियुक्त थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच थाना कटरा बाजार से अवैध निर्माण के आरोप में इसके पहले जेल जा चुका है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया गया है।