फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arpit and Noor won the model competition

मॉडल प्रतियोगिता में अर्पित व नूर ने मारी बाजी

Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Arpit and Noor won the model competition
मनकापुर (गोंडा)। तीन दिवासीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का रविवार को पुरस्कार वितरित कर समापन किया गया। सीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंधियारी में लगाईं गई तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने माडल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी की मौजूदगी में विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं का आयोजन व पुरस्कारों का वितरण किया गया। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्पित तिवारी और नूर अली, द्वितीय स्थान शिवम पांडेय, शहबाज शेख, तृतीय स्थान मुस्कान तिवारी और अनामिका भारती, चतुर्थ स्थान नंदिनी शर्मा, प्रियांशु मोदनवाल को मिला। वहीं चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिव्यांश पाठक, पलक शुक्ला, द्वितीय स्थान पर प्रियंका सिंह, सौरभ भारती, तृतीय स्थान पर मुस्कान शोभित तिवारी व राधा रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संध्या देवी व राजेंद्र प्रसाद वर्मा शामिल रहे। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए खेल-खेल में विज्ञान, गणितीय खेल, वैज्ञानिकों व प्रतीक चिह्नों की पहचान, जल जांच, खाद्य पदार्थों की जांच, चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या आदि गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक पप्पू सिंह, अभिषेक सिंह, नीलम प्रकाश पाठक, प्रधानाचार्य रम्मी, अतुल सिंह, ग्राम प्रधान अवधेश उपाध्याय, अमित दुबे, अनुज दुबे, रक्षा राम भारती, भानु प्रकाश मिश्र, पंकज त्रिपाठी व विशाल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed