फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Approval of Swami Narayan and Maa Varahi sub-center

Gonda News: स्वामी नारायण और मां वाराही उपकेंद्र से मिलेगी सुचारू बिजली

Fri, 11 Aug 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Approval of Swami Narayan and Maa Varahi sub-center
गोंडा। स्वामी नारायण मंदिर और मां वाराही देवी के नाम से जिले में जल्द ही दो नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित होंगे। इसके लिए छपिया में स्वामी नारायण मंदिर के पास नरैचा और मां वाराही देवी मंदिर के पास मुकुंदपुर में जमीन चिह्नित की गई है। दोनों विद्युत उपकेंद्रों को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद धन आवंटन के लिए शासन को लागत प्रस्ताव भेजा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद दोनों विद्युत उपकेंद्रों के आसपास करीब 10 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन


बेलसर और परसपुर से मां वाराही मंदिर समेत तरबगंज के सोनौली मुहम्मदपुर, फेहरा, ऐली-परसौली, बरौली और मुकुंदपुर समेत दो दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लंबी दूरी के चलते लो वोल्टेज समेत ट्रांसफार्मर फुंकने और बार-बार लाइन ट्रिपिंग की समस्या रहती है। जिसके चलते आए दिन विद्युत आपूर्ति में दुश्वारियां हो रही हैं।
विज्ञापन

विभागीय जानकारों के मुताबिक, मां वाराही मंदिर के आसपास दर्जनों गांवों सहित बेलसर विद्युत उपकेंद्र से करीब 21 हजार उपभोक्ताओं के अलावा परसपुर से 28 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है। जिसके चलते पिछले कई वर्षों से मां वाराही नाम से नए विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग की जा रही थी। इसे पावर कॉर्पोरेशन ने वर्ष 2018-19 के प्लान में शामिल किया था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नए उपकेंद्र बनाने की मंजूरी मिल गई है। साथ ही वित्तीय स्वीकृति के लिए करीब पांच करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रस्ताव पर फाइनल मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशाषी अधिकारी राहुल बरनवाल ने बताया कि नए विद्युत उपकेंद्र के लिए 3900 स्क्वायर फिट जमीन चिह्नित की गई है। अभी तक यहां आसपास के दर्जनों गांवों की आपूर्ति मसकनवा से की जा रही है। करीब छह किमी दूरी के चलते विद्युत आपूर्ति में आए दिन समस्याएं रहती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मसकनवा विद्युत उपकेंद्र से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ओवरलोड कम करने के लिए नया उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव है।

अधीक्षण अभियंता रामनरेश सरोज ने बताया कि उत्तरी भवानी मां वाराही देवी और स्वामी नारायण छपिया में करीब पांच-पांच करोड़ रुपये की लागत से दो नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे। जिसकी मंजूरी मिल गई है। इससे 10 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की सीधे पर तौर सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed