फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Apply thumb, the rations served Kotedar

अंगूठा लगाओ, कोटेदार से राशन पाओ

Wed, 16 Sep 2015 11:54 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
इससे अनाज की कालाबजारी पर भी अंकुश लग सकेगा। जिला आपूर्ति विभाग के सभी अफसर पायलट प्रोजेक्ट को मूर्त रुप देने में जुट गए हैं। सफलता के बाद पूरे जनपद में योजना का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


आए दिन कोटेदारों की ओर से अनाज की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने के बाद शासन ने बायोमीट्रिक तरीके से पात्रों को राशन वितरण का खाका तैयार किया है। इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


योजना के पहले चरण में 11.92 हजार आबादी को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए आपूर्ति महकमे ने जिले की सबसे कम आबादी वाले नगर क्षेत्र का चयन किया है। पचपेड़वा नगर की कुल आबादी 17 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में 826 बीपीएल, 182 अंत्योदय व 3329 एपीएल कार्ड धारक हैं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 64 प्रतिशत आबादी को इस योजना से कवर किए जाने का लक्ष्य है। प्रोजेक्ट के अनुसार पात्र कार्ड धारकों को एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके साथ ही कोटेदार के पास मौजूद मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही उन्हें अनाज मिल सकेगा।

सभी का बनेगा आधार कार्ड
शासन ने आपूर्ति महकमे को बीपीएल व अंत्योदय कार्डधारकों के परिवारीजनों के आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है। जिला पूर्ति विभाग के सभी अफसर व कर्मी पायलट प्रोजेक्ट को सफल बनाने में जुट गए हैं। आधार कार्ड बनाने वाली संस्था के माध्यम से पचपेड़वा नगर के बीपीएल, अंत्योदय व एपीएल परिवारों को निर्धारित तिथि तक आधार नंबर से लिंक अप किया जाएगा। आधार कार्ड नंबर से सभी लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।

खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर हुआ चयन
खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त अजय चौहान ने डीएम प्रीति शुक्ला को पत्र भेजकर पायलट प्रोजेक्ट शुरू कराने का निर्देश दिया। आयुक्त के निर्देश पर डीएम ने चयनित नगर पंचायत में प्रोजेक्ट का संचालन शुरू करने के लिए एसडीएम तुलसीपुर केएन गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र व सहायक पूर्ति अधिकारी शंभू प्रसाद के साथ मंत्रणा की।

त्रुटि रहित होगा डेटा बेस
एफपीएस लागू होने वाले नगरीय क्षेत्र पचपेड़वा में चयनित पात्रों की सूची पूर्ण रुप से त्रुटि रहित बनवाई जाएगी। नाम, पद, पता, यूनिट, आधार नंबर, इपिक, बैंक अकाउंट व अन्य विवरण में खामियां मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक चयनित नगर पंचायत पचपेड़वा में पूरी रिपोर्ट सत्यापित कराकर कंप्यूटर पर अपलोड कराएंगे। कार्य में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ शासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

निर्धारित तिथि के अंदर पूर्ण होगी प्रक्रिया
चयनित नगर क्षेत्र के सभी कोटेदारों के डेटा बेस में पात्रों के समस्त परिवार की सूची को त्रुटि रहित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी पात्रों में महिला मुखिया का फोटो, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड नंबर, इपिक नंबर और अन्य सभी प्रविष्टयां 30 सितंबर तक दुरुस्त कराकर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।


सूची में पात्रों का ही चयन किया जाएगा। शासन के निर्देश पर तत्काल सूची के आधार पर नगरीय एफपीएस (फूड एंड सिविल सप्लाई) आटोमेशन लागू कर दिया जाएगा।  
- बृजेश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed