{"_id":"84244e476725526dd054b8422907596a","slug":"application-demand-for-15-plots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 भूखंडों के मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 भूखंडों के मांगे आवेदन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी औद्योगिक आस्थान खरगूपुर के अमडोहवा व करनैलगंज के कादीपुर में उद्योग लगाने के लिए 15 भूखंड रिक्त हैं। अमर उजाला में मनकापुर, खरगूपुर व करनैलगंज के औद्योगिक आस्थानों की दुर्दशा पर खबर प्रकाशित होते ही जिला उद्योग केंद्र हरकत में आ गया है।
विभाग ने औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने के लिए आवेदन की मांग की है। उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र सिंह ने बताया कि औद्योगिक आस्थान खरगूपुर के अमडोहवा में 13 भूखंड व करनैलगंज के कादीपुर में दो भूखंडों का आवंटन करने के लिए सूचना प्रसारित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इन रिक्त भूखंडों में खरगूपुर के 13 में से पांच व करनैलगंज के दोनों भूखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उद्यमियों के लिए आरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि सभी भूखंड औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए 99 वर्ष के लिए लीज पर आवंटित किए जाएंगे। खरगूपुर के अमडोहवा की दर 110 रुपयेे प्रति वर्ग मीटर व करनैलगंज के कादीपुर की दर 160 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी। आवंटित भूखंड के प्रीमियम का भुगतान 15 वार्षिक किश्तों में करना होगा।