फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   answer to Seven center administrators

सात केंद्र व्यवस्थापकों से जवाब तलब

Mon, 29 Feb 2016 11:02 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में परिक्षार्थियों की अनुपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को उपलब्ध न कराने पर सात स्कूलों के केंद्र व्यवस्थापकों से जवाब तलब किया गया है। डीआईओएस ने इन केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है। परिषद का आदेश तत्काल न मानने पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने सोमवार को बताया कि जिले के सात परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा सचिव शैल यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल मोबाइल एप के जरिए परिषद को हर पाली के परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा परीक्षा से शुरू होने से पहले  मोबाइल ऐप के माध्यम से हर पाली में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति उपलब्ध कराने का निर्देश् दिया था।

निर्देश का अनुपालन करते हुए जिले के सभी 54 केंद्र व्यवस्थापकों को मोबाइल एप के जरिए परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति उपलब्ध कराने को कहा गया था।

निर्देश का अनुपालन न करने वाले मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा, बीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार, किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर धवाई, कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर, गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपुरवा, स्व. रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा व शेख मंसूर अली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया गया है।


सभी केंद्र व्यवस्थापकों को मोबाइल एप पर उपलब्ध कराने में आ रही समस्या का तत्काल निराकरण कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के पटल लिपिक परवीन सिंह से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed