{"_id":"72f93586d719aea79b6efcdf0992af38","slug":"anshu-overall-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशू ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशू ओवरआल चैंपियन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलके महाविद्यालय में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त हो गई। अंशू देवी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। सूरज व वीरेन्द्र ने तीन-तीन स्वर्ण पदक झटक कर अपना दबदबा कायम किया।
विजई खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए गुरुवार को प्रबंध समिति के पूर्व सचिव आजाद सिंह व प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाकर देश-विदेश में नाम रोशन किया है। प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच की जरूरत होती है। स्कूली प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में पूर्ण आत्मविश्वास भरती हैं।
प्रतियोगिता में गोला फेंक के लिए डेविड सिंह को स्वर्ण, जितेन्द्र पांडेय को रजत व आकाश राज पटवा को कांस्य पदक प्रदान किया गया। शतरंज प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में शुभम को स्वर्ण, मोहित कांत को रजत व धर्मेंद्र को कांस्य, बालिका वर्ग में अंबर हाशिमी को स्वर्ण, रत्ना गौतम को रजत व रुह्मा हाशिमी को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सूरज ने 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में और वीरेन्द्र यादव ने 800, 1500 व 5000 मीटर दौड़ में तीन-तीन स्वर्ण पदक झटक कर दबदबा कायम किया। 200 मीटर दौड़, भाला फेंक व गोला फेंक में स्वर्ण पदक झटकने वाली अंशू देवी को प्रतियोगिता का ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संयुक्त सचिव बीके सिंह, खेल प्रशिक्षक डीपी सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।