{"_id":"72356ea2ccbfe706f605c9f3d68672cb","slug":"annual-sports-festival-begins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलकूद समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद समारोह शुरू
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिक खेलकूद समारोह का आगाज हुआ। इस दौरान दौड़ में नीतू व सुनील ने बाजी मारी।
वार्षिक खेलकूद समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा कानपुर के अपर निदेशक आरसी राजपूत ने शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर किया।
इसके बाद रूपम, कविता, कंचन, बबिता ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बलरामपुर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की प्रधानाचार्य राखी सैनी ने मुख्य अतिथि को बुके देकर उनका स्वागत किया।
सब्बो खातून ने सत्यम, शिवम सुंदरम का गीत प्रस्तुत किया। मसूद अहमद के नेतृत्व में राजकीय पॉलीटेक्निक आदमपुर तरबगंज व राजकीय पॉलीटेक्निक बलरामपुर के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य बीआर वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कॉलेज के इतिहास व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।क्रीड़ा अधिकारी अर्जुन सिंह ने छात्र-छात्राओं को ईमानदारी से खेल खेलने एवं हार जीत को खेल मैदान तक सीमित रखने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
पहले दिन 800 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में नीतू प्रथम, पूजा द्वितीय एवं अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सुनील प्रथम, मोनू यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गोंडा के अध्यक्ष जयराम, हरि ओम वर्मा, आईजी वर्मा, सुधांशु उपाध्याय, अजय प्रकाश नारायण आदि मौजूद रहे।