{"_id":"69a1da58e17deeaf650ec6d2","slug":"annual-examinations-in-council-schools-from-16th-gonda-news-c-100-1-gon1001-153193-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 16 से
Fri, 27 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 2609 परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। 21 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होगा और 30 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी दिन शिक्षकों के साथ होने वाली अभिभावकों की बैठक में विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित कर मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं भी अभिभावकों को दिखाई जाएंगी।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में लगभग तीन लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा पूरी तरह से मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की लिखित व मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। सत्रीय व अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक भी वार्षिक परीक्षा में जोड़कर प्रत्येक विषय का कुल मूल्यांकन 100 अंकों में होगा। 21 से 29 मार्च तक शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य करेंगे।
डायट में तैयार होंगे प्रश्नपत्र
शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र (लिखित एवं मौखिक) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर तैयार कराए जाएंगे। इन्हें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला स्तर पर प्रश्नपत्रों की छपाई बीएसए कार्यालय की ओर से कराने के बाद ब्लॉकवार प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट विद्यालयों तक पहुंचाए जाएंगे।