फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Annu Banu was made by converting Annu

लव जेहाद में युवती अन्नू का धर्मान्तरण कराकर बना दिया अन्नू बानो

Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Annu Banu was made by converting Annu
गोंडा। लव जिहाद की शिकार एक युवती को अन्नू से अन्नू बानो बना दिया गया। उसका जबरन धर्मांतरण कराकर युवती को छिपाकर रखा गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धर्मांतरण पर कानून लागू होने के बावजूद लव जिहाद का मामला नहीं थम रहा है। एक समुदाय के युवक ने अपने मां-बाप की सह पर एक दूसरे समुदाय की लड़की को बहला फुसला कर चुपके चोरी धर्म परिवर्तन कराकर उसे अपने घर में छिपाए रखा। पीड़ित लड़की पक्ष के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जालसाजी, धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र का है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि नियाज अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी सदर बाजार द्वारा करनैलगंज इलाके की एक हिंदू समुदाय की लड़की को प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पिता शमीम अहमद और मां सलमा बानो के साथ 23 सितम्बर को गोंडा कचहरी ले जाकर पांच सौ के स्टॉप पर वैवाहिक घोषणा पत्र तैयार कराया। जिसके गवाह नियाज अहमद के पिता शमीम व मां सलमा बानो को बनाया गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है अभियुक्तों ने लालच देकर उसकी पुत्री का जबरन धर्म परिवर्तन कराया है। इन लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति भी नहीं ली गई है। फर्जी तरीके से जालसाजी करके कागजात के आधार पर धर्मांतरण कराया गया है।
24 सितंबर की शाम पीड़ित पिता अपने लड़के व भाई के साथ अपने लड़की से मिलने शमीम के घर गया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। लव जिहाद के आरोप में करनैलगंज पुलिस ने धारा 506, 420 व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। बाकी दो अभियुक्त घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed