फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   An attempt to burn a woman alive for dowry

दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

Mon, 13 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
An attempt to burn a woman alive for dowry
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की एक महिला को दहेज के लिए मारपीट कर जलाने का प्रयास किया गया। महिला ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम हरिगवां निवासी नेहा पत्नी बल्लू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी बल्लू के साथ हुई थी। उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी में विदा होकर वह अपने ससुराल गई। जहां करीब एक वर्ष तक सब कुछ सही था। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद ससुराल वालों ने शादी में दहेज कम मिलने की बात कहते हुए मायके से 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसके मना करने पर तीनो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसी दिन से ससुराल वाले उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इसकी सूचना उसने अपने पिता को दिया। वह रिश्तेदारों के साथ आए और समझा बुझाकर चले गए। फिर भी उसे पूर्व की भांति प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि बीते शुक्रवार को उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। मगर शोर सुनकर आए पड़ोस के लोगों ने बचा लिया। इसके बाद उससे बच्चा छीनकर उसकी पिटाई करने के बाद घर से भगा दिया। युवती का आरोप है कि अब ससुराल वाले उसे जान से मार डालने का प्रयास कर रहे हैं। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed