फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   amrit mahotsav

स्वतंत्रता सेनानी की श्रद्वांजलि से अमृत महोत्सव का आगाज ं

Sat, 20 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
amrit mahotsav
गोंडा के बिछुडी गांव में अमृत महोत्सव को संबोधित करते अतिथि आरएसएस के अश्वनी - फोटो : GONDA
रूपईडीह (गोंडा)। स्वाधीनता के 75 वें वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बिछुुड़ी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम आशीष मिश्र की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अमृत महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को किया। महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन से प्रारंभ होकर यह महोत्सव 16 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वी नाथ के महंत जगदम्बा तिवारी ने की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य साहित्यकार डॉक्टर सूर्यपाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के नाते सूर्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता के उन शहीदों को याद करने, नमन करने का यह शुभ अवसर है। ऐसे देश पर मर मिटने वाले क्रांतिकारियों को वास्तव में वह नाम नहीं मिला, जिसके वह वास्तविक हकदार थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक अश्वनी कुमार शुक्ला ने अभियान के बारे में बताया। क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह, कटरा बाजार ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, विनोद शुक्ला ग्राम प्रधान बिछुड़ी, अनिल कुमार पांडे, कृष्ण भगवान शुक्ला, अंकित शुक्ला कौड़िया बाजार, बेलवा भान महेश पांडे, करिया तिवारी, राम मनोहर तिवारी, अर्जुन तिवारी, सत्य भूषण तिवारी, केके शुक्ला, देव आनंद शुक्ला, अशर्फीलाल पांडे, स्वतंत्रत सेनानी स्व. राम अशीष मिश्रा के तीनों सुपुत्र ओम प्रकाश, वेद प्रकाश, जयप्रकाश आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed