{"_id":"9e1d30a341c08ad088c271cb5e2cf629","slug":"all-the-sugar-mills-started-within-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से चालू हों मंडल की सभी चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से चालू हों मंडल की सभी चीनी मिलें
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल की सभी चीनी मिलें समय से चालू कर दी जाएं तथा किसानों का गन्ना क्रय कर उसका शत-प्रतिशत भुगतान भी मिलें समय से सुनिश्चित करें। यह निर्देश देवीपाटन मंडल के आयुक्त मुरलीधर दूबे ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय में गन्ना क्रय व चीनी मिलों को चालू करने के संबंध में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
आयुक्त ने किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान सबसे कम करने पर चिलवरिया चीनी मिल प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया है।
आयुक्त ने गन्ना उत्पादन में किसानों की घटती रुचि व गन्ने की फसल के घटते क्षेत्रफल पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी जिला गन्ना अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के गन्ने को समय से क्रय कर सभी चीनी मिलें उनके गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान करें।
आयुक्त ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए उनका बकाया भुगतान तत्काल कर रिपोर्ट 10 दिन के भीतर प्रेषित करने के निर्देश चीनी मिल प्रबंधकों को दिए।।
विज्ञापन
गन्ने के घटते उत्पादन पर मंडल के जनपदों के जिला गन्ना अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि मिलों द्वारा किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है।
इसलिए किसान परेशान होकर गन्ने की खेती से मुंह मोड़ रहे हैं। आयुक्त ने सभी गन्ना अधिकारियों को चेतावनी दी है कि गन्ने की खरीद से बिचौलियों को सख्ती से रोकें तथा चिन्हित कर उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही भी करें।
बैठक में आयुक्त ने जरवल रोड, मनकापुर, मैजापुर, बभनान, चिलवरिया, बलरामपुर, दतौली, इटईमैदा, कुन्दरखी चीनी मिलों के कार्यों एवं गन्ना क्रय की तैयारियों की समीक्षा की।