फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Akhtar was strangled after giving him alcohol

Gonda News: अख्तर को शराब पिलाने के बाद घोंटा था गला

Sun, 04 Aug 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Akhtar was strangled after giving him alcohol
गोंडा। हिस्ट्रीशीटर अख्तर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए वजीरगंज थाना क्षेत्र के पकड़िहवा धनेशर गांव निवासी उदयभान ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी उदयभान के फरार साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र में मनकापुर रोड पर सिरसा गांव के पास खेत में बीते 20 जुलाई को एक युवक का शव पड़ा मिला था। पास में ही उसकी बाइक भी मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने परिक्षेत्र के चारों जिलों में पोस्टर लगवाए थे। इससे बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के सावट डीह पुरैना वाजिद निवासी अख्तरुननिशा ने मृतक की शिनाख्त अपने पति हिस्ट्रीशीटर अख्तर अली के रूप में की थी। अख्तरुननिशा की तहरीर पर पुलिस ने उदयभान और उसके साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने उदयभान को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

कोतवाल निर्भय नारायण सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान उदयभान ने बताया कि अख्तर की उसकी पत्नी से नजदीकी थी। इसके चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर अख्तर की हत्या की थी। बताया कि अख्तर को उसने अपने साथी के जरिए बुलवाया था। इसके बाद खूब शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में बाइक से अपने घर जा रहा था तो अपने साथी के साथ उसका पीछा किया। सिरसा गांव के पास बाइक में टक्कर मारकर अख्तर को गिरा दिया। फिर साथी के साथ गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी उदयभान को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed