फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After the rains, the demand for urea will increase again, the department has geared up

Gonda News: बारिश के बाद फिर यूरिया की बढ़ेगी मांग, विभाग ने कसी कमर

Wed, 03 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
After the rains, the demand for urea will increase again, the department has geared up
गोंडा। बारिश के बाद एक बार फिर जिले में यूरिया की मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। फसलों को हरा रखने के लिए किसान सिंचाई के चार से पांच दिन बाद यूरिया का छिड़काव करते हैं। वहीं, तिलहनी फसलों की बोआई के पहले डीएपी की फुटकर बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की किल्लत कम होने के बाद सोमवार व मंगलवार को झमाझम बारिश हुई है। इटियाथोक विकासखंड के उन्नतशील किसान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के बाद धान व गन्ना की फसल में पीलापन आने लगता है। इसके लिए बारिश का पानी सूखने के बाद गन्ने में यूरिया का छिड़काव किया जाता है। इससे फसलें हरी बनी रहती हैं। बारिश होने के पांच दिन बाद से यूरिया की मांग फिर बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने यूरिया की किल्लत रोकने के लिए एप पर प्रतिदिन खरीद-बिक्री की निगरानी के साथ ही नियमित निरीक्षण की रणनीति तैयार की गई है। सभी थोक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि सितंबर से किसान तिलहनी फसल के साथ सब्जी की बोआई प्रारंभ कर देते हैं। जिसके लिए किसानों को डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट पाउडर व दानेदार उर्वरक का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। जिससे डीएपी के किल्लत न हो तथा किसानों को कम लागत में अच्छा उत्पादन मिल सके। फुटकर दुकानदारों को डीएपी न बेचने का सख्त निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed