फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After receiving less cash blew the bank manager's bike

कम कैश मिलने पर फूंकी बैंक मैनेजर की बाइक

Sat, 17 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 17 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
After receiving less cash blew the bank manager's bike
कैश न मिलने पर फूंकी बैंक मैनेजर की बाइक - फोटो : अमर उजाला
कैश की किल्लत तथा जरूरत के मुुताबिक कैश न मिलने से नाराज ग्राहकों ने ब्रांच मैनेजर की बाइक को आग के हवाले कर दिया। ग्राहक बैंक का गेट बंद कर कर्मियों को घंटों बंधक बनाए रखा तथा नेशनल हाईवे चक्का जाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा बैंक कर्मियों को पुलिस अभिरक्षा में थाने पर ले आई। ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मामला शनिवार को पचपेड़वा थाना क्षेत्र में स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा मल्दा गनेशपुर में हुआ। सुबह 11 बजे सैकड़ों ग्राहक बैंक पर पैसा निकालने पहुंचे थे। बैंक के गेट पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्राहकों का आरोप था कि बैंक मैनेजर कैश होने के बावजूद भी ग्राहकों को मात्र दो हजार रुपये ही भुगतान कर रहे हैं। ग्राहक कम से कम 24 हजार रुपये भुगतान की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मैनेजर मोहित तिवारी का कहना था कि कैश कम है थोड़ा-थोड़ा सबको दिया जाएगा। इसी बात को लेकर ग्राहक आक्रोशित हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास तो किया लेकिन सफल नहीं हो सके। भीड़ ने गुस्से में आकर ब्रांच मैनेजर की बाइक सड़क पर खड़ी कर आग के हवाले कर दिया और बैंक का गेट बंद कर सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों का हंगामा घंटों चलता रहा और बैंक कर्मी ब्रांच के अंदर बंधक बने रहे। शाम करीब चार बजे पचपेड़वा एसओ राज कुमार यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसओ शाखा के अंदर बंधक रहे कर्मियों को अपने साथ थाने पर ले आए। एसओ ने बताया कि ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed