फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   adocate's movement

तहसीलदार सदर के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

Tue, 21 Jun 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
adocate's movement
फोटो-25-गोंडा के बार एसोसिएशन सभागार में बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सदर तहसील के तहसीलदार पर गलत कार्यप्रणाली व अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके अदालत पर कार्य न करने और उनके स्थानांतरण तक मुख्यालय के अधिवक्ता आंदोलन जारी रखेंगे। यह निर्णय मंगलवार को बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने लिया है। निर्णय के अनुसार तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता डीएम को मांगपत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सदर तहसील में तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यशैली से क्षुब्ध व आक्रोशित जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, बिन्देश्वरी दूबे, माधवराज मिश्र, दीनानाथ त्रिपाठी, कौशल किशोर पांडेय समेत दो सौ से अधिक वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी को पत्र देकर सदन की मीटिंग बुलाकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की थी। अध्यक्ष ने प्रकरण से संबंधित चर्चा के लिए संघ भवन में मीटिंग आहूत कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बैठक हुई। संचालन महामंत्री रितेश कुमार यादव ने किया। हंगामेदार बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना पुराने बैनामे, बंधक जमीनों व सामान्य बैनामे के गैर विवादित मुकदमों के निस्तारण में अनावश्यक जांच रिपोर्ट व कागजात दाखिल करने के नाम पर वादकारी व अधिवक्ताओं को परेशान करते हैं। आजिज होकर वादकारी अधिवक्ताओं को छोड़कर सीधे उनसे संपर्क करता है। मनमाना बेजा लाभ लेकर मुकदमे का निस्तारण करते हैं। अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार भी करते हैं। अधिवक्ताओं के गरिमा व सम्मान को ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय हुआ कि बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए तहसील परिसर में जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष गोकरन नाथ पांडेय, गनेश श्रीवास्तव, महराज श्रीवास्तव, सुरेंद्र शुक्ला, गौरी शंकर चतुर्वेदी, कृष्ण मुरारी मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed