फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Aditya tops the science exhibition

Gonda News: विज्ञान प्रदर्शनी में आदित्य अव्वल

Sat, 25 Oct 2025 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Aditya tops the science exhibition
पीएमश्री जीजीआईसी में विज्ञान मॉडल का निरीक्षण करतीं ​शि​क्षिका। -संवाद
गोंडा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दो दिवसीय विज्ञान एवं टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) प्रदर्शनी में दूसरे दिन शनिवार को मंडल के चारों जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर व जूनियर वर्ग में बलरामपुर के बाल वैज्ञानिक अव्वल रहे। टीएलएम प्रतियोगिता में श्रावस्ती के चार शिक्षकों को सम्मान मिला।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के दूसरे दिन देवीपाटन मंडल के 19 विद्यालयों के 37 बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रभारी डीआईओएस गीता त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। वरिष्ठ शिक्षकों की टीम ने बाल वैज्ञानिकों के मॉडल का अवलोकन किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में माडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर के छात्र आदित्य दूबे को लाइफ साइंस इन ह्यूमन वेलनेस के प्रोजेक्ट के लिए पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान बहराइच के महराज सिंह इंटर कॉलेज छात्र अरुण वर्मा को आपदा प्रबंधन प्रोजेक्ट के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में माडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर की छात्रा फरीहा शफीक को मानव कल्याण में जीव विज्ञान विषय पर प्रोजेक्ट बनाने पर पहला व बलरामपुर के एनडीकेवाई इंटर कॉलेज की छात्रा साबिया बानो को दूसरा स्थान मिला। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को 4000 रुपये व द्वितीय स्थान पाने वाले को 2000 रुपये पुरस्कार दिया। विज्ञान मेले के प्रभारी उत्तम कुमार मल्ल ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाले बाल वैज्ञानिकों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।


नवाचार कर शिक्षकों ने जीता पुरस्कार
शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रतियोगिता में शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया। जीव विज्ञान विषय में श्रावस्ती के जमुनहा स्थित राजकीय हाईस्कूल के शिक्षक मायाराम को, गणित में श्रावस्ती के राजकीय हाईस्कूल सीताद्वार के सुधीर कुमार पांडेय, हिंदी में श्रावस्ती के संजीव कुमार, अर्थशास्त्र में श्रावस्ती की नीलम, नागरिक शास्त्र में बलरामपुर की नेहा सिंह, इतिहास में गोंडा की संगीता यादव, रसायन शास्त्र में बहराइच की श्वेता अग्रवाल, अंग्रेजी में बहराइच की प्रतिमा कुमारी, भूगोल में गोंडा की वंदिनी श्रीवास्तव व भौतिक विज्ञान में बलरामपुर के लाल बहादुर को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed