फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Additional cameras are being installed in temples, surveillance will be done through drones

Gonda News: शिवालयों में लग रहे अतिरिक्त कैमरे, ड्रोन से होगी निगरानी

Wed, 20 Aug 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Additional cameras are being installed in temples, surveillance will be done through drones
जांच करते एसपी।
गोंडा। शहर के दुखहरणनाथ मंदिर के पास की जा रही बैरीकेडिंग का एसपी विनीत जायसवाल ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 25 व 26 अगस्त को कजरी तीज मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे से पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बैरियर एवं साफ-सफाई की व्यवस्था काे देखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि लाखों श्रद्धालु सरयू घाट करनैलगंज से जल भरकर दुखहरण नाथ मंदिर, पृथ्वीनाथ एवं जिले के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा और निगरानी के लिए शिवालयों के आसपास अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो टीमों का गठन किया गया है। यातायात व्यवस्था व श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed