फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Addicts will be monitored with intelligence cameras

यूपी : खुफिया कैमरों से रखी जाएगी नशेड़ियों पर नजर, शराब पीकर बहकना पड़ेगा भारी

Sun, 03 Oct 2021 10:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अजीत सिंह लवी, अमर उजाला, गोंडा
अजीत सिंह लवी, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 10:35 AM IST
सार

विभागीय अधिकारियों ने मॉडल शॉप व शराब की दुकानों पर शराब पीकर बहकने वालों से निपटने के लिए शराब की दुकानों पर क्लोज सर्किट कैमरा लगवाना अब जरूरी कर दिया है।

विज्ञापन
Addicts will be monitored with intelligence cameras
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शराब पीकर बहकना अब शौकीनों को भारी पड़ेगा। उन्हें सीधे हवालात की सैर करना पड़ेगी। इसके लिए जिले में संचालित सभी 395 मॉडल शॉप व शराब की फुटकर दुकानों की निगरानी खुफिया कैमरों से होगी। निगरानी के लिए दुकानों पर क्लोज सर्किट कैमरे लगाना जरूरी होगा ताकि शराब पीकर बहकने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जा सके।

विज्ञापन


आबकारी विभाग ने लाइसेंस पर इस समय जिले में अंग्रेजी, देसी व बीयर की 395 दुकानें संचालित हैं। इनमेें से शहरी क्षेत्र में पांच मॉडल शॉप के साथ ही तहसील करनैलगंज एवं तहसील मनकापुर में एक-एक मॉडल शॉप भी हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने मॉडल शॉप व शराब की दुकानों पर शराब पीकर बहकने वालों से निपटने के लिए शराब की दुकानों पर क्लोज सर्किट कैमरा लगवाना अब जरूरी कर दिया है। इस संबंध में सभी लाइसेंसधारी दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह जल्दी मॉडल शॉप समेत फुटकर बिक्री की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित कराए। शराब की दुुकानों पर लगने वाले कैमरों की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी आबकारी निरीक्षकों के जिम्मे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के सात मॉडल शॉप में अंदर चार तो एक कैमरा बाहर की ओर लगेगा। इसके साथ ही शराब की दुकानों मेें अन्दर दो तो एक कैमरा बाहर से आने व दुकान से बाहर जाने वालों पर नजर रहेगी। सभी कैमरे उच्च क्वालिटी के लगाए जाएंगे। जिसमें कैद होने वाली फुटेज को आसानी से देखा जा सके। इसके साथ ही बवाल करने वालों की पहचान में दिक्कत न आने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed