{"_id":"5f11cc798ebc3e63574dc5a5","slug":"action-will-be-taken-if-you-are-unnecessarily-roaming-gonda-news-lko5311835133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह घूमते मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह घूमते मिले तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रदेश सरकार की ओर से लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए सप्ताहिक लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पिछले सप्ताह सरकार की ओर से किये प्रयोग में इसका असर दिखा भी। सड़कों पर कोई इधर-उधर घूमता नहीं दिखाई दिया। इस बार से आदेशों में बस थोड़ा सा संशोधन करते हुए केवल आवश्यक सेवाओं और बैंकों को इस लॉकडाउन में छूट इी गई है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा सभी सरकारी और निजी दफ्तर व प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे।
किसी के जरूरी काम न फंसे इसके लिए बैंकों को इससे अलग रखा गया है। लेकिन सभी सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। पिछले दिनों कई सरकारी दफ्तरों में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के बाद सप्ताह में पांच दिन के काम को मंजूरी दी गई है। जिससे लोगों के एक-दूसरे से संपर्क को तोड़ा जा सके। ऐसे में बेवजह घूमते मिलने वालों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि शासन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक ही यहां भी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि केवल आवश्यक सेवाओं, बैंक और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को ही इसमें रियायत मिलेगी। पुलिस को लॉकडाउन के दौरान बराबर गश्त करने को भी कहा गया है।
24 घंटे में जिले में मिले 7 कोरोना संक्रमित
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटो में जिले में सात लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। नगर क्षेत्र में तीन, मनकापुर में दो, खरगूपुर में एक, वजीरगंज में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। शुक्रवार की शाम आई रिपोर्ट में चार मरीजों ने अपनी कोरोना की जांच लखनऊ में कराई थी और वो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड लेवल-1 में भर्ती कराया जा रहा है। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 237 हो गई है।