{"_id":"5e121ddc8ebc3e87a0235adb","slug":"action-on-defaulters-created-panic-gonda-news-lko50148424","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने क्षेत्र के बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई से हड़कंप मचा है। लाखों रुपये की वसूली करते हुए एक ट्रैक्टर को कुर्क कर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया है।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर तहसीलदार मनकापुर मिश्री सिंह चौहान ने रविवार को संग्रह अमीन की संयुक्त टीम बनाकर तहसील क्षेत्र के बड़े बकाएदार रामअवतार व रामप्रीत पुत्र गण लाले उर्फ रामलाल वर्मा निवासी रानीपुर जो 5,72,721 (पांच लाख बहत्तर हजार सात सौ इक्कीस रुपये) ट्रैक्टर लोन का बकाया था। जिनका ट्रैक्टर कुर्क कर दतौली पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
तहसीलदार के मुताबिक किसान आज्ञाराम पुत्र रामहेत निवासी दतौली द्वारा बीस हजार, अरविंद कुमार पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम भिटौरा द्वारा तीन लाख सत्तासी हजार पांच सौ छब्बीस, संदीप कुमार पुत्र रक्षा राम निवासी ग्राम दतौली द्वारा एक लाख रुपए का चेक प्राप्त हुआ है। करनूपुर राजा गांव निवासी एक बकाएदार चंद्रिका पुत्र चुन्नी लाल को बकाए का धन न जमा करने के कारण उसको बंद हवालात किया गया।