फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action,DM,Police officer,nawabganj gonda

Gonda News : हिरासत में मौत का मामला, अपने ही कोतवाल को नहीं तलाश पाई पुलिस

Sat, 17 Sep 2022 12:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 12:19 PM IST
सार

पुलिस कस्टडी में पिटाई से देव नरायन उर्फ देवा की मौत के आरोपी प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज तेज प्रताप सिंह और उनके परिवार व संबंधियों के मोबाइल नंबरों के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Action,DM,Police officer,nawabganj gonda
गोंडा के नवाबगंज में तैनात पुलिस। - फोटो : GONDA

विस्तार

गोंडा जिले में नवाबगंज थाने में पुलिस कस्टडी में देव नरायन यादव उर्फ देवा की मौत मामले में आरोपित अपने ही कोतवाल को पुलिस 24 घंटे बाद भी तलाश नहीं पाई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों से प्रशासन ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का वादा किया था। अभी तक पुलिस की कार्रवाई गिरफ्तारी की दिशा में जाती नहीं दिख रही है। मानवाधिकार आयोग की दखल से प्रशासन का दर्द बढ़ गया है। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने आरोपी प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह समेत तीन आरक्षियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कराने के निर्देश एसपी को दिए हैं। एडीजी ने गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के जैतपुर गांव के मजरे चौहान पुरवा के रहने वाले झोलाछाप राजेश चौहान की हत्या की तफ्तीश कर रही नवाबगंज पुलिस ने संविदा लाइनमैन देव नरायन उर्फ देवा को 14 सितंबर को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था। देवा के पिता रामवचन यादव का आरोप है कि उसके बेटे की पुलिसकर्मियों की पिटाई से कस्टडी में मौत हो गई। रामबचन ने मामले में प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज तेज प्रताप सिंह, सिपाही मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह व मिथिलेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एसओजी प्रभारी समेत टीम के पुलिसकर्मियों को भी बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन


गुरुवार को इसी मामले में ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने प्रदर्शनकारियों से आरोपी कोतवाल तेज प्रताप सिंह समेत अन्य आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया था। मगर प्रशासन की ओर से गिरफ्तारी के लिए दिया गया समय समाप्त हो गया। पुलिस टीम अपने ही आरोपी कोतवाल को तलाश नहीं पा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अभी भी आक्रोश बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस के जरिए फरार कोतवाल की तलाश
पुलिस कस्टडी में पिटाई से देव नरायन उर्फ देवा की मौत के आरोपी प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज तेज प्रताप सिंह और उनके परिवार व संबंधियों के मोबाइल नंबरों के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है। मगर अभी तक पुलिस को कोई ट्रैक नहीं मिल सका है।

आरोपी तीन सिपाहियों का निलंबन नहीं
पुलिस कस्टडी में पिटाई से देवा की मौत के आरोपी प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी अमित यादव को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया। हत्या के मुकदमे में नामजद आरक्षी मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह व मिथिलेश पर निलंबन की कार्रवाई नहीं हो पाई है।


देवा के भाई को डीएम से मिलवाएगी पुलिस
पुलिस कस्टडी में पिटाई से हुई देवा की मौत के मामले में नवाबगंज कस्बा समेत आस-पास के गांव में तनाव अभी भी बरकरार है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने देवा के भाई रामनरायन यादव को थाना नवाबगंज बुलवाया। अधिकारियों ने रामनरायन की बात सुनी और तनाव कम करने को प्रयास किया। रामनरायन ने जिलाधिकारी से मिलकर मुकदमे में कार्रवाई पर वार्ता करने का पक्ष रखा। इस पर अधिकारी तैयार हो गए। शनिवार को पुलिस टीम राम नरायन को जिलाधिकारी से मिलवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed