फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Account in any bank, you can withdraw money from post office

किसी भी बैंक में हो खाता, डाकखाने से निकाल सकेंगे पैसा

Fri, 07 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Account in any bank, you can withdraw money from post office
बाबागंज (गोंडा)। अपने एकाउंट को आधार से लिंक कराने वाले ग्राहकों को अब बैंक जाने की जरूरत नहीं है। ऐसे ग्राहक अब किसी भी डाकघर से पैसा निकाल सकते हैं। डाक विभाग ने पूरे देश में आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) योजना शुरू कर दी है। यह बात जीडीएस के प्रदेश अध्यक्ष रामानंद तिवारी ने शुक्रवार को चंद्रशेखर श्यामराजी महाविद्यालय माधवगंज धानेपुर में डाकविभाग की ओर से योजना के तहत खाता खोलने के लिए लगाए गए स्टाल का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब इस योजना के तहत ग्राहक अपने बैंक खाते का पैसा किसी भी डाकघर से निकाल सकेंगे। बस ग्राहक का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। ये योजना पूरे देश में लागू हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के एक साल पूरा होने के मौके पर यह योजना शुरू की गई है। बता दें कि आईपीपीबी के खातों के महालक्ष्य की पूर्ति के लिए डाक विभाग अभियान चला रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों के खाते खोलकर डाक विभाग से जोड़ा जा सके। इसी के तहत कॉलेज में स्टाल लगाकर छात्राओं के खाते खोलने में विभाग जुटा हुआ है। दोपहर बाद कालेज में पहुंचे डाक अधीक्षक फणीश्वरनाथ पासवान ने काउंटर का निरीक्षण किया और मातहत डाक कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डाक निरीक्षक उतरौला अमिताभ पांडेय ने बताया कि कालेज में खाता खोलने के लिए 7 काउंटर बनाए गए थे। तकरीबन 300 छात्राओं के खाते खोले गए हैं। इस मौके पर शाखा प्रबंधक बलरामपुर पंकज त्रिपाठी, प्रिंसिपल नेहा श्रीवास्तव रहीं।
विज्ञापन

एईपीएस से मिलेंगी ये सुविधाएं
-देश के किसी भी कोने से, किसी भी बैंक में खाता हो डाकघर के जरिए पैसा निकाल सकेंगे।
- किसी भी बैंक से पैसा अपने आईपीपीबी के खाते में ट्रांसफर (मनी ट्रांसफर) कर सकेंगे।
- माइक्रो एटीएम की फुल मनी सुविधा से दूसरे बैंकों से पैसा आसानी से घर बैठे ट्रांसफर करवा सकते हैं।
- अगर ग्राहक ब्रांच आफिस या विभाग के 300 मीटर के दायरे में लेनदेन करता है, तो सुविधा निशुल्क होगी। इससे दूरी होने पर डोर स्टेप चार्ज लगेगा।
-एईपीएस से जुड़ने के बाद डाकिया ही बैंक बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, कैश विड्रॉल और अन्य इंक्वायरी देगा।
एईपीएस सुविधा के लिए क्या होना चाहिए जरूरी
-चाहे आप देश के किसी भी कोने में हों, लेकिन आपके क्षेत्र में डाकघर होना जरूरी है।
- ग्राहक का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है।
- ग्राहक का खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में भी होना चाहिए।
-गांव हो या शकर हर जगह अब बैंकिंग की सुविधा बेहद आसान होगी।
-बैंक की लंबी कतारों से परेशान लोगों की भी राहत मिलेगी।
-अब आधार कार्ड से बैंक खाते का पैसा अपने नजदीकी डाकघर से भी निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed