{"_id":"631cd71111542e286f22d9e0","slug":"accident-road-accident-deleviry-boy-delhi-gonda-news-lko647717398","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलेवरी ब्वॉय की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलेवरी ब्वॉय की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
फोटो-6-गोंडा में राहुल। फाइल फोटो
- फोटो : GONDA
बेलसर (गोंडा)। दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना में मंगुरा पूरे बगरहवा मजरा के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। युवक पिज्जा डिलेवरी ब्वॉय का काम करता था। शनिवार को युवक की मौत की सूचना आते ही घर व गांव में कोहराम मच गया।
थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के मंगुरा पूरे बगरहवा मजरा निवासी राहुल (25) दिल्ली में पिज्जा हब में डिलेवरी ब्वॉय का काम कर रहा था। पिता अकबाल बहादुर के मुताबिक, शुक्रवार रात कार की टक्कर लगने से राहुल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी रीति ने बताया कि शुक्रवार रात में आठ बजे राहुल से बात हुई थी। उसने जल्द घर आने की बात कही थी। देर रात 11 बजे सड़क दुर्घटना की सूचना मिली कि दुर्घटना में मौत हो गई। माता मालती देवी ने बताया कि अब बुढ़ापा किसके सहारे कटेगा।
बताया कि राहुल ने दोपहर दो बजे बात किया था। कहा था कि कार्तिक में आएगा। वह दो भाइयों में छोटा था। राहुल की शादी छह साल पहले रीति से हुई थी। राहुल के एक पुत्र सिद्धार्थ (4) है। बड़े भाई राजेश के अलग रहने के कारण राहुल के ऊपर माता, पिता, पत्नी व बेटे सिद्धार्थ के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। (संवाद)