फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident gonda three dead

Gonda News: घर वाले कर रहे थे इंतजार, आई मौत की खबर

Thu, 02 Mar 2023 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
accident gonda three dead
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
कटरा बाजार। लखनऊ से घर जाते समय थाना क्षेत्र के खिंदूरी गांव में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत से तीनों गांवों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग उनका इंतजार कर रहे थे, कि रात दो बजे मौत की सूचना से सभी सदमे में आ गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तब तक मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए गोंडा शहर जा चुका था। हादसे में घायल दो लोगों को बहराइच रेफर कर दिया गया। इससे परिवार के लोग दोनों स्थानों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बहराइच जिले के आदिलपुर गुलरिया निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, करमुल्लापुर के आशीष जायसवाल तथा यादवपुर मतैया के देवेंद्र सिंह की मौत से इन गांवों में कोहराम मचा रहा। देररात दो बजे के करीब हुए भीषण सड़क दुर्घटना में हादसे के बाद पीछे से आ रही और गाड़ियों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर कटरा व करनैलगंज पुलिस पहुंची और पांच लोगों को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना उनके परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पहली एंबुलेंस से आशीष जायसवाल और राघवेंद्र सिंह को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा था, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी एंबुलेंस से देवेंद्र सिंह, रमाकांत व देवीबक्श सिंह को बहराइच के जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पहुंचते ही देवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। जबकि रमाकांत व देबी बक्श सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भागे परिजन
मृतक आशीष के चाचा संजय ने बताया कि रात लगभग सवा दो बजे सूचना मिली कि भतीजे का एक्सीडेंट हो गया है। आशीष के छोटे भाई पप्पू व अमित घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक उनको गोंडा भेजा जा चुका था। चाचा संजय ने बताया कि आशीष रोजगार सेवक थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटा शिवांश (17) वर्ष का था, जिसका आज इंटर का पेपर छूट गया।

वहीं बेटी अंशिका (15) हाईस्कूल में थी। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह वैगनआर कार स्वयं चला रहे थे। आशीष और राघवेंद्र का शव बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे उनके घर पहुंचा। आशीष की पत्नी मिथलेश यह सब देखकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed