{"_id":"5f0dea4e8ebc3e638b19301d","slug":"accident-gonda-news-lko5307555128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदहा नाले में दो युवक डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदहा नाले में दो युवक डूबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगुरा बाजार गोंडा। सरयू नदी के साथ ही बारिश से और पानी छोड़े जाने से अन्य नदियां भी उफान पर हैं। इससे जहां 25 से अधिक गांवों में जलभराव ही स्थिति है, वहीं कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खरगपुर के बानधुनिया के चार युवक चंदहा नाले (चंदहा नदी) में नहाते समय डूब गए। दो युवकों को तो चरवाहों ने बचा लिया, लेकिन दो गहराई में जाने से नहीं मिल सके। वे डूब गए हैं। दोनों युवकों की खोज के लिए पुलिस व स्थानीय लोग देर शाम तक जुटे रहे। अयोध्या से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।
जिले के करनैलगंज तहसील के खरगुपुर ग्राम पंचायत के राजापुर सम्मयथान के पास चंदहा नदी में बाधुनिया गांव के 15 युवक दोपहर में नहाने गए थे। पानी अधिक होने से चार युवक डूब गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर सत्यम पुत्र अयोध्या प्रसाद व शिवकुमार पुत्र गजराज को बचा लिया। वहीं, लक्ष्मनपुर जाट निवासी स्व. रामदल का 21 वर्षीय पुत्र गुल्ली सिंह अपने नाना के घर बानधुनिया आया था, वह डूब गया है। वहीं, गांव के ही अनीस पांडेय पुत्र झब्बू पांडे (19) का भी पता नहीं चल सका है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को अयोध्या से बुलवाया है। मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि चंद्रभान तिवारी उर्फ गुड्डू का कहना है कि पुलिस मौके पर मौजूद है। एनडीआरएफ की टीम आ रही है।
बालपुर गोंडा। सरयू में उफान से तो बाढ़ की स्थिति का संकट गहरा ही गया है, ग्रामीण क्षेत्रों में गुजरनी वाली टेढ़ी नदी, चंदहा नाला में भी उफान से लोग मुसीबत में हैं। सरयू में उफान का असर उससे जुड़ी इन नदियों में देखने को मिल रहा है। 25 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति आ गई है और दो लाख की आबादी जलभराव में फंसी है। अब पानी घरों में घुस रहा है। सड़कें डूब गई हैं। ग्राम पंचायत कपुरपुर में पानी इस तरह भर गया है कि खड़े होने की जगह नहीं हैं। पशुओं को बांधने के लिए जगह नहीं बची है। सड़क पर बहाव इतना तेज है कि सड़कें कटकर बह गई हैं। सैकड़ों बीघा फसल डूब गईं हैं। सेवक पुरवा, रामअवतार पुरवा, लाला पुरवा, राम प्रकाश पुरवा, राम अछैवर पुरवा, कल्याण पुरवा आदि गांवों के लिए आना-जाना मुश्किल है। गांव के चारों ओर पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
खरगुपुर के बानधुनिया गांव में युवकों के डूबने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है और युवकों की तलाश हो रही है। गांवों में जलभराव की स्थिति पर राजस्व कर्मी नजर रख रहे हैं। व्यवस्था की जा रही है। दो बाढ़ चौकियों को सर्तक कर दिया गया है और नावों की व्यवस्था की गई है।
- ज्ञानचंद्र गुप्ता, एसडीएम, करनैलगंज