{"_id":"62f68f8c396c024149641390","slug":"accident-current-gonda-news-lko643678088","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की होर्डिंग लगा रहे मजदूरों को लगा करंट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की होर्डिंग लगा रहे मजदूरों को लगा करंट, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो-6-गोंडा में कटरा बाजार के चूंटीपुर में पड़ी होर्डिंग व ऊपर से निकली बिजली की एचटी लाइन। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार (गोंडा)। चूंटीपुर बाजार में गुरुवार की रात में प्रचार होर्डिंग लगाते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मजदूर समेत तीन लोग झुलस गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर लल्लू की मौत हो गई। वहीं दो अन्य की इलाज के दौरान हालत नाजुक बनी है। मामले में थाना कटरा बाजार में तहरीर दी गई है। बता दें कि मजदूर भाजपा विधायक बावन सिंह की होर्डिंग लगा रहे थे। रात डेढ़ बजे के आसपास कटरा बाजार के चूंटीपुर घाट देवा पसिया के यूपी ग्रामीण बैंक के बगल में रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामना की होर्डिंग लगाते समय हादसा हुआ।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के धमसड़ा गांव के रहने वाले शिवराम ने बताया कि उसका भाई लल्लू (32) पुत्र राम जियावन, सुमित (22), संतोष (30) व शिवराम निवासी धमसडा कोतवाली करनैलगंज ठेकेदार हरमान खान निवासी निंदूरा थाना कटरा बाजार के साथ प्रचार होर्डिंग लगाने का काम करते हैं। आरोप है कि ठेकेदार के कहने पर गुरुवार रात तकरीबन डेढ़ बजे चूंटीपुर बाजार में गड्ढा खोदकर होर्डिंग लगा रहे थे। जिस स्थान पर होर्डिंग लगाई जा रही थी, उसके ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकली है। होर्डिंग लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लल्लू, सुमित व संतोष को करंट लग गया। तीनों वहीं अचेत हो गए।
तीनों को सीएचसी कटरा लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान लल्लू की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि संतोष व सुमित का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार चितवन कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूरों को करंट लग गया। जिसमें लल्लू की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य का इलाज चल रह है। लल्लू के भाई शिवराम की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
11000 हाईटेंशन लाइन से टकरा गई थी होर्डिंग
- कटरा बाजार विधानसभा से भाजपा विधायक बावन सिंह द्वारा रक्षाबंधन के मौके पर होर्डिंग छपवाई गई थी। इसी होर्डिंग को पूरे इलाके में लगाने के लिए मजदूरों को लगाया गया था। इन्हीं में से तीन मजदूर यूपी ग्रामीण बैंक के पास देर रात होर्डिंग लगा रहे थे तो वह ऊपर से निकली 11000 हाईटेंशन लाइन से होर्डिंग टकरा गई। रात होने से मजदूरों को हाईटेंशन लाइन का अंदाजा नहीं था। होर्डिंग के लाइन से टकराने से ही मजदूर करंट की चपेट में आ गए।
क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए ठेकेदार को ठेका दिया गया था। हादसे में मजदूर की मौत हुई है। उसके परिवार को पूरी सहायता दिलाई जाएगी। ठेकेदार से भी आर्थिक मदद कराई जाएगी।
बावन सिंह, क्षेत्रीय विधायक