फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   AC special train from Gorakhpur to Gomtinagar yesterday

गोरखपुर से गोमतीनगर स्पेशल एसी ट्रेन कल से

Sat, 19 Dec 2015 10:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ने गोरखपुर से गोंडा होते हुए गोमतीनगर (लखनऊ) तक की यात्रा करने वाले लोगों को एक बड़ा तोहफा एसी ट्रेन के रूप में दिया है। यह ट्रेन यात्रियों के विशेष अनुरोध पर 21 दिसंबर से 16 मार्च तक के लिए चलाई गई है, जिसकी सारी बोगियां एसी होंगी। गोरखपुर से सुबह सवा पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली यह ट्रेन सुबह 7:20 बजे गोंडा और सवा 9 बजे लखनऊ गोमतीनगर पहुंचेगी। जबकि लौटते समय यह ट्रेन सवा चार बजे गोंडा और 6 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि फिलहाल के लिए रिहर्सल के तौर पर ट्रेन का संचालन किया गया है। अगर इसके परिणाम अच्छे रहे तो चेयरकार वाली इस ट्रेन का विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
वर्तमान में गोरखपुर से गोंडा होते हुए लखनऊ को जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें यात्रियों से ओवरलोड रहा करती हैं। इससे आए दिन लोगों को गोरखपुर व लखनऊ आने-जाने में दिक्कतें भी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके समाधान के लिए रेलवे ने 21 दिसंबर से 16 मार्च तक गोरखपुर वाया गोंडा होते हुए लखनऊ (गोमतीनगर तक) चेयरकार वाली स्पेशल एसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जो हफ्ते में सिर्फ तीन दिन सोमवार, बुधवार और रविवार को ही चलेगी।

रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह सवा पांच बजे छूटेगी, जो दो घंटे बाद सवा सात बजे गोंडा पहुंच जाएगी।

यहां से साढ़े 7 बजे रवाना होने के दो घंटे के भीतर यह गोमतीनगर (लखनऊ) पहुंच जाएगी। यहां से दोपहर सवा दो बजे यह ट्रेन गोमतीनगर से गोरखपुर के लिए मूव कर जाएगी।


गोरखपुर से गोंडा होते हुए लखनऊ (गोमतीनगर तक) चलने वाली एसी स्पेशल चेयरकार इस ट्रेन के ठहराव के लिए गोरखपुर से लखनऊ के बीच केवल चार स्टेशन ही चिन्हित किए गए हैं।

गोरखपुर से चलने के बाद इसका पहला स्टापेज बस्ती में होगा और बस्ती से यह ट्रेन सीधे गोंडा, फिर बाराबंकी और इसके बाद सीधे गोमतीनगर स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed