{"_id":"8d203850b83c76faf80af122c1014d17","slug":"absent-from-school-three-teacher-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से नदारद तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से नदारद तीन शिक्षक निलंबित
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय छेदाजोत के गुरुवार को बंद मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यहां तैनात तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। लापरवाही पर एक अध्यापक को चेतावनी दी गई व दो अन्य का एक दिन का वेतन काटा गया है।
परिषदीय विद्यालयों की हकीकत परखने के लिए बीएसए डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी अश्वनी कुमार गुप्ता, इटियाथोक के आनंद कुमार सिंह व रूपईडीह के रामराज वर्मा की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।
गुरुवार को इस तीन सदस्यीय टीम ने मुजेहना क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय छेदाजोत सुबह दस बजे बंद मिला। यहां तैनात तीनों शिक्षक गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
टीम की रिपोर्ट पर यहां तैनात शिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा, रमेश चौधरी व अवधेश सिंह को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय कर्मडीह परसिया में शिक्षण व्यवस्था खराब मिली। इस पर यहां के शिक्षक उधमराम गुप्ता को व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी गई।
प्राथमिक विद्यालय भोपतपुर में तैनात शिक्षक देवमणि तिवारी व दिनेश कुमार समय से विद्यालय नहीं पहुंचे। इस पर इन दोनों का एक दिन का वेतन काटा गया है।
टीम को प्राथमिक विद्यालय कर्मडीह में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली। यहां तैनात शिक्षिका मंजू वर्मा को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
बीएसए ने बताया कि छेदाजोत से निलंबित किए गए वेद प्रकाश मिश्रा व रमेश चौधरी को निलंबन के बाद वहीं अटैच किया गया है, जबकि अवधेश सिंह को निलंबन के बाद बभनजोत ब्लॉक के श्रवण पाकर विद्यालय से संबद्ध किया गया है।