{"_id":"6079c5068ebc3ec897620028","slug":"a-young-man-was-robbed-after-feeding-an-intoxicating-biscuit-gonda-news-lko5744966191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला बिस्किट खिलाकर युवक से लूटा नकदी व मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला बिस्किट खिलाकर युवक से लूटा नकदी व मोबाइल फोन
विज्ञापन
गोंडा। जलंधर में रहे रहा गोंडा के एक युवक को रास्ते में नशीला बिस्किट खिलाकर उसकी नकदी और मोबाइल लूट ली गई। बस चालक ने युवक को बेहोशी की हालत में बस स्टेशन के पास उतार दिया। रोजवेज पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के फरेंदा भारी गांव के रहने वाले लालू वर्मा ने बताया कि उनका भतीजा तिलक राम वर्मा (25) पुत्र रामस्वरूप वर्मा पंजाब के जालंधर में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह कोरोना महामारी से बचाव के लिए गुरुवार को अपने घर आ रहा था।
लालू के मुुताबिक तिलकराम ने फोन पर बताया कि वह गुरुवार की देर रात घर पहुंच जाएगा। जब देर रात तक नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया मगर मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल के एक कर्मचारी ने फोन करके बताया कि तिलकराम यहां भर्ती है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो होश में आने के बाद तिलकराम ने बताया कि वह जालंधर से एक लोडिंग वाहन से कानपुर पहुंचा था। वहां से रोडवेज बस पकड़कर गोंडा के लिए चला था।
रास्ते में रामनगर और गनेशपुर के पास बस रुकी थी तभी किसी ने उसे बिस्किट दिया। जिसे खाने के बाद वह बेेहोश हो गया तो उसके पास रखी तीन हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर जहरखुरान फरार हो गए।
बस के गोंडा पहुंचने पर चालक ने उसे रोडवेज बस स्टेशन पर बेेहोशी की हालत में उतार दिया और चला गया। लालू ने बताया कि पुलिस वालों ने उसके भतीजे को रोडवेज बस स्टेशन पर पड़ा देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।