{"_id":"68bf1dd96adba75f27004016","slug":"a-young-man-was-kept-under-digital-arrest-for-three-days-and-115-lakh-rupees-were-looted-gonda-news-c-100-1-slko1026-143566-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवक को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख 1.15 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवक को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख 1.15 लाख हड़पे
Mon, 08 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
परसपुर। साइबर जालसाजों ने एक युवक के फोन पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर गिरफ्तारी का भय दिखाते हुए तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 1.15 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने चौथे दिन परसपुर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
पांडेयपुरवा सकरौर निवासी दिनेश यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह परसपुर बाजार में कपड़े की दुकान पर नौकरी करते हैं। बीते चार सितंबर को फोन पर अश्लील फोटो-वीडियो के मैसेज आने लगे। वह कुछ समझ पाते इससे पहले जालसाजों ने पुलिस की वर्दी में एक युवक की पिटाई करते हुए दो लोगों का वीडियो भेज दिया। इससे वह दहशत में आ गए। आरोपी जालसाजों ने तीन दिन तक धमकी देकर उनसे 12 बार में खाते से 1.15 लाख रुपये कुछ खातों में ट्रांसफर करा लिए।
बीते सात सितंबर को दोबारा कॉल कर 45 हजार रुपये की मांग की। रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी के साथ ही गिरफ्तारी का डर दिखाते रहे। घबराए दिनेश ने अपने साथियों को जानकारी दी। जालसाजों ने एक वीडियो भेजा, जिसमें पुलिस वाहन का सायरन बजता सुनाई पड़ रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार सहित दहशत में आ गए। इसलिए किसी को जानकारी नहीं दी। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।