फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A man convicted of a murderous assault gets five years' imprisonment

Gonda News: जानलेवा हमले में एक दोषी को पांच साल की सजा

Tue, 24 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A man convicted of a murderous assault gets five years' imprisonment
गोंडा। 34 वर्ष पुराने जानलेवा हमले के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राजेश कुमार ने मंगलवार को मुबारक को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के कारावास और 36 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। इसी मामले में साक्ष्य के अभाव में दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला परसपुर के ग्राम दुरदुरवापुर मौजा मरचौर का है। पीड़ित माता प्रसाद ने एक जून 1992 को थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि रात में गन्ने की रखवाली करते समय ग्राम मरचौर के मजरा भयापुरवा निवासी मुबारक, रामसंवारे, भगवानदीन लोहार और दुरदुरवापुर के जगन्नाथ ने उन्हें मारने के इरादे से दौड़ा लिया। शोर मचाने पर उनका बेटा संचित कुमार और गांव के नीबर, रामदेव व सुकई मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे संचित कुमार, नीबर और रामदेव घायल हो गए। ग्रामीणों ने मुबारक को मौके पर पकड़ लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। लंबी सुनवाई के दौरान आरोपी रामसंवारे की मृत्यु हो गई। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर मुबारक को दोषी करार दिया और भगवानदीन लोहार व जगन्नाथ को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed