फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A man cannot be strong without a woman: Juhi Singh

महिला के बिना सशक्त नहीं हो सकता पुरुष: जूही सिंह

Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
A man cannot be strong without a woman: Juhi Singh
गोंडा। समाजवाद पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जिले का भ्रमण कर महिलाओं को एकजुट होने का आह्वान किया। नगर के टाउन हाल में महिला कार्यकर्ताओं की सभा में कहा कि बिना महिला के पुरुष भी सशक्त नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

इसके पूर्व विधानसभा गोंडा सदर आगमन पर गोड़वा घाट पर सपा नेता सूरज सिंह ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। गोड़वा घाट स्थित जनसभा में पूर्व प्रत्याशी रहे समाजवादी पार्टी गोंडा सदर विधानसभा के सूरज सिंह ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जूही सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग चाहे अगड़ा, पिछड़ा, दलित, शोषित, किसान, वंचित, छात्र, नौजवान, महिला, अल्पसंख्यक, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। चारों तरफ महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, धनउगाही से जनता का बुरा हाल है। सरकार का कोई भी जनप्रतिनिधि जनता के आंसू पोंछने के लिए आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों ने किसानों का बुरा हाल कर रखा है। मौजूदा सरकार में महिलाओं की पेंशन बंद हो गयी, सपा सरकार बनने पर 2000 प्रति माह के हिसाब से सभी महिलाओं को देंगे। गोंडा शहर स्थित गांधी पार्क के टाउन हॉल सभागार में महिला कार्यकर्ताओं ने सिंह का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।

उन्होंने अपील कि जिस दिन मंडल की सभी सीटें समाजवादी पार्टी की झोली में आएंगी उस दिन स्वर्गीय पंडित सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महिलाओं ने सिंह को यह विश्वास दिलाया कि आप के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सब मेहनत-संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed